Garhwa News: धान का बोझा उठाने के दौरान विषैले जंतु ने काटा
गढ़वा, नवम्बर 25 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के ढोंटी गांव निवासी 57 वर्षीय बलराम विश्वकर्मा को बुधवार को खेत में धान का बोझा उठाने के दौरान किसी अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया। उससे उनके दाएं हाथ में तेज दर्द होने लगा और चक्कर आने लगा। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बलराम खेत में पहले से काटकर रखे धान के बोझा को उठा रहे थे। इसी दौरान उनके दाएं हाथ में किसी विषैले जंतु ने काट लिया। कुछ ही देर में तेज दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। अस्पताल में इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.