Garhwa News: धनीमंडरा गांव का रास्ता जोते जाने से आवागमन बाधित
गढ़वा, अगस्त 24 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंडरिया पंचायत के धनी मंडरा गांव जाने वाला करीब एक किलोमीटर लंबा रास्ता गांव के ही विरझु राम द्वारा कथित रूप से जोत दिए जाने के कारण ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। रास्ते पर खेती कर दिए जाने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर दोषी लोगो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त रास्ता लंबे समय से गांव के लोगों के आवागमन का मुख्य साधन रहा है। उधर आवेदन के आलोक में अंचल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थल की जांच की। उक्त संबंध में पूछे जाने पर सीओ शंभू राम ने कहा कि कर्मचारियों को स्थल पर भेजे हैं। जांच में जो भी दोषी होंगे उनके विरोध कार्रवाई करेंगे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.