गढ़वा, जुलाई 16 -- Garhwa News: बड़गड़, प्रतिनिधि। बड़गड़ थाना क्षेत्र में दो युवकों के कथित अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट करने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला उगरा निवासी खुर्शीद अंसारी और वसीम अंसारी से जुड़ा है।

घटना का विवरण पीड़ितों के अनुसार, दोनों 14 जुलाई को मंडल डैम से मछली पकड़कर लौट रहे थे। उसी दौरान संगाली के समीप कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उनके मोबाइल, मछली, जाल और मोटरसाइकिल छीन ली गई तथा लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और हाथ बांधकर भजना जंगल में ले जाकर बंधक बनाकर रखा गया।

पुलिस कार्रवाई पुलिस के ...