गढ़वा, सितम्बर 2 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रघुनाथ जी पेट्रोल पंप के पास बुधवार को दो बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कांडी उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में गाड़ाखुर्द निवासी 60 वर्षीय सत्यानंद दुबे और भवनाथपुर थानांतर्गत गुडूर गांव निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र सोनू कुमार घायल हुए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशफाक आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...