गढ़वा, अगस्त 11 -- Garhwa News: केतार। प्रखंड मुख्यालय के मंदिर चौक के पास मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर हो गयी। हादसे में नावाडीह निवासी मुराद अली के 22 वर्षीय पुत्र महफूज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। बताया गया कि टक्कर की जोरदार आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। समाजसेवी प्रमोद मेहता ने घायल महफूज अंसारी को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...