गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा-श्री बंशीधर नगर मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव के समीप शनिवार की रात करीब आठ बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में लातदाग निवासी हरिकृष्ण मेहता के 26 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, उड़सुगी निवासी बुधन उरांव, उसका चचेरा भाई पचु उरांव और कधवन निवासी उसका बहनोई ज्ञानी उरांव शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधन उरांव, पचु उरांव और ज्ञानी उरांव एक ही मोटरसाइकिल से गढ़वा से श्रीबंशीधर नगर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान लातदाग गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही विकास कुमार की मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादस...