गढ़वा, अगस्त 24 -- Garhwa News: गढ़वा। रमना थाना क्षेत्र के बगोंधा गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कामेश्वर यादव के पुत्र जयप्रकाश यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयप्रकाश यादव ने बताया कि उसने खेत में धान रोपाई की थी। इसके बाद वह किसी काम से कही चला गया था। इसी दौरान रोपा हुई धान के खेत में चंद्र देव यादव, विष्णु देव यादव आदि ने मिलकर हेंगा देने लगा। इस बात की जानकारी मिलने के बाद वह अपने खेत में पहुंचकर उसका विरोध किया तो चंद्र देव यादव, विष्णु देव यादव, राजेश यादव, प्रदीप यादव, कविता देवी ने मिलकर उसे कुदाल आदि से मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे घायलावस्था में उठाकर रमना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां रात में उपचार के बाद उसकी गं...