Garhwa News: दो टेंपो की टक्कर में 4 घायल
गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा- बंशीधर नगर मार्ग पर बाना गांव के पास दो टेंपो की टक्कर में चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल मेराल थाना क्षेत्र के हरादाग कला गांव निवासी बाल गोविंद चौधरी, उसकी पत्नी लीलावती देवी, मेराल थाना क्षेत्र के उड़िया पार गांव निवासी सुधी चौधरी का पुत्र लाल मोहन चौधरी, पलामू जिलांतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के इटको गांव निवासी चंद्रदेव चौधरी की पत्नी गीता देवी शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त सभी लोग एक टेंपो पर सवार होकर हरादाग से बंशीधर नगर जा रहे थे। उसी बीच बाना में बजरंगबली घाट के पास दो टेंपो की टक्कर हो गई। उससे सभी लोग घायल हो गया। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.