Garhwa News: देसी कट्टा दिखाकर युवक को धमकाने वाले दो गिरफ्तार
गढ़वा, सितम्बर 4 -- Garhwa News: चिनिया, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में देसी कट्टा और गोली का भय दिखाकर एक युवक को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में चिनिया निवासी इकबाल अंसारी और अफजल अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना दो सितंबर की रात करीब आठ बजे की बतायी जा रही है। मामले की जानकारी थाना प्रभारी बिकू कुमार रजक ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। पुलिस के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि इकबाल और अफजल द्वारा पप्पू साव के किराये के मकान में रह रहे राजबांस निवासी अवधेश यादव को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.