गढ़वा, अक्टूबर 6 -- Garhwa News: मेराल। अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ गढ़वा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को मेराल थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुलदुलवा गांव के जंगल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। गढ़वा पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...