गढ़वा, अक्टूबर 16 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डंडा और चिनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला गया। संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार और चिनिया थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडालों, संवेदनशील स्थलों और जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने क्षेत्र में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के साथ आम नागरिकों और पूजा समितियों से जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर...