Garhwa News: दीप जलने से खपरैल मकान में लगी आग, तीन लाख से अधिक की संपत्ति राख
गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भुइयां टोला निवासी बड़ा मंदिर के पुजारी बालेश्वर दुबे के खपरैल मकान में दीपावली की रात जलते दीप से आग लग गई। घटना में पूरा मकान जलकर राख हो गया। अगलगी में तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात घर में पूजा-अर्चना के बाद दीप जलाया गया था। इसी दीप की लौ से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे खपरैल मकान को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, एक घर जलकर राख मकान में लगे लकड़ी, बांस और खपरैल सहित घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। अगलगी में घर में रखे 12 कंबल, चार ड्रम, खाट, दो पलंग, छठ पूजा के लिए रखे बर्तन और अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.