Garhwa News: दीपावली और छठ से पहले 2.22 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान की राशि
गढ़वा, नवम्बर 5 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। दीपावली और छठ महापर्व से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को सरकार ने आर्थिक सौगात दी है। जिले की 2 लाख 22 हजार 327 स्वीकृत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर माह की सम्मान राशि हस्तांतरित कर दी गई है। पर्व से ठीक पहले राशि मिलने से महिलाओं को त्योहार की तैयारियों और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक मदद मिलेगी। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन के सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की। जिला प्रशासन के अनुसार, सभी स्वीकृत एवं योग्य लाभुकों के बैंक खातों में निर्धारित सम्मान राशि भेज दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में संचालित इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.