गढ़वा, अगस्त 2 -- Garhwa News: ​गढ़वा, प्रतिनिधि। इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस की ओर से नवादा मोड़ स्थित आशीर्वाद मैरिज हॉल में द्वितीय पद स्थापना समारोह और श्रावणी उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका सिंह एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में हाई कोर्ट की अधिवक्ता चंचल ठाकुर शामिल होकर दीप जलाकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। समारोह के दौरान 19 सदस्यों के साथ क्लब का सत्र के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। उसमें दीपाली अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। कमेटी के अन्य सदस्यों में विनीता आनंद को उपाध्यक्ष, रुचि अग्रवाल को सचिव, ममता कश्यप कोषाध्यक्ष, सोनी गुप्ता, अर्चना कश्यप, श्वेता सोनी और शोभा देवी को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: इनरव्हील क्लब नव्या की अध्यक्...