गढ़वा, जुलाई 3 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। विधायक अनंत प्रताप देव के रिश्तेदार माने जाने वाले दीपक प्रताप देव ने 3 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बड़ा खुलासा करने की घोषणा की है। इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जाता है कि पिछले चुनाव में दीपक ने ताहिर अंसारी के साथ पूरी सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार किया था। हालांकि, पिछले कुछ समय से दीपक और विधायक अनंत प्रताप देव के बीच संबंधों में खटास आने की चर्चा लगातार होती रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दीपक के समर्थक विधायक के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में दीपक को संभावित विधायक प्रत्याशी के रूप में पेश कर रहे हैं。 यह भी पढ़ें- Orai News: विधायक विनोद चतुर्वेद...