Garhwa News: दिव्यांग संघ ने नए थाना प्रभारी का स्वागत किया
गढ़वा, सितम्बर 20 -- Garhwa News: केतार। प्रखंड दिव्यांग संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी के नेतृत्व में दिव्यांग संघ के सदस्यों ने रविवार को नए थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया। दिव्यांग संघ के सदस्यों ने थाना प्रभारी से दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए आशा व्यक्त किया कि उन्हें भी जरूरत पड़ने पर उचित न्याय एवं सुरक्षा मिलेगी। थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि दिव्यांग जनों की समस्याओं को यथासंभव समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। दिव्यांग जन भी हमारे समाज के लोग हैं। मौके पर दिव्यांग संघ के श्याम बिहारी राम, जय राम पासवान, राणा प्रताप यादव, अंगद कुमार यादव, पप्पू कुमार रवि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.