गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल एक बार फिर गंभीर लापरवाही के आरोपों से घिर गया है। सोमवार देर रात पेट दर्द से तड़पती महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने से अस्पताल की रात्रिकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना का विवरण परिजनों ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी पर तैनात महिला स्टाफ अंदर से कमरा बंद कर सोई हुई थी और काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव निवासी चंदन मेहता अपनी पत्नी माया कुमारी को लेकर सोमवार रात लगभग 11.30 बजे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे थे।

परिजनों का आरोप परिजनों के अनुसार माया कुमारी के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ था और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ...