गढ़वा, अक्टूबर 7 -- Garhwa News: रमना। थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बुधवार को थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। उस दौरान उन्होंने आम, अमरूद, जामुन सहित कई फलदार वृक्ष लगाए। थाना प्रभारी ने बताया कि वृक्षारोपण का उद्देश्य थाना परिसर के वातावरण को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। मौके पर एएसआई संजय कुमार, राकेश कुमार सिंह, अवधेश उपाध्याय सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...