गढ़वा, अक्टूबर 1 -- Garhwa News: चिनिया। भूमि विवाद के मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर बुधवार को थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। उसमें अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें सुनीं। दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामलों की वास्तविक स्थिति समझते हुए विवाद के समाधान के लिए आवश्यक पहल की गई। थाना दिवस के दौरान आपसी सहमति से कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कराया गया। वहीं, जिन मामलों में विवाद की स्थिति जटिल थी या आपसी सहमति नहीं बन सकी, उनमें संबंधित पक्षों को सक्षम न्यायालय में जाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए प्रशासन और पुलिस स्तर पर आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...