गढ़वा, अगस्त 23 -- Garhwa News: गढ़वा, हिटी। त्योहार से पहले ही बाजार में चीनी, तेल, चावल और ड्राइफ्रूट्स के दाम पिछले एक माह में बढ़ गए हैं। उससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। आपूर्ति की कमी, कम वर्षा और त्योहारी मांग के चलते चीनी 70 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। पहले यह 44 रुपये प्रतिकिलो बिक रही थी। उसी तरह सरसों का तेल 15 से 20 रुपये लीटर महंगा हो गया है। त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से गृहणियां परेशान हैं। उधर कई हरी सब्जियों के दाम फिलहाल पहुंच के अंदर तो है पर सब्जियों के स्वाद बढ़ाने में उपयोग होने वाला लहसून और प्याज के दाम बढ़ गए हैं। कभी चाय और मिठाइयों की मिठास बढ़ाने वाली चीनी अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही है। बीते करीब एक महीने में चीनी के दाम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खुदरा बाजार में करीब 45 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब बढ़...