Garhwa News: त्योहार से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, 180 किलो मिलावटी मिठाई जब्त कर नष्ट
गढ़वा, नवम्बर 4 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। दीपावली और छठ पर्व से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को भी जिला मुख्यालय में सख्ती बरतते हुए सघन जांच अभियान चलाया। उस दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से करीब 180 किलोग्राम रेडीमेड मिठाई जब्त कर मौके पर नष्ट कराई गई। सबसे अधिक 170 किलो मिठाई बस स्टैंड स्थित गुप्ता फ्रूट स्टॉल से बरामद हुई। विभाग ने यहां से पेड़ा का नमूना भी जांच के लिए संग्रहित किया। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह अभिहित अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री के नेतृत्व में टीम ने शहर के थोक एवं खुदरा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जगन्नाथपुर : कई दुकानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच बस स्टैंड स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.