Garhwa News: त्योहारी सीजन में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, संदिग्ध मिठाइयां हटवाई गईं
गढ़वा, सितम्बर 28 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। त्योहारी मौसम में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को मझिआंव और गढ़वा सदर क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच की। इस दौरान करीब 10 किलोग्राम संदिग्ध मिठाइयां प्रतिष्ठान से हटवाई गईं, जबकि अलग-अलग रेस्टोरेंट से पनीर के चार नमूने जांच को लिए गए। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर मझिआंव में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अनिरुद्ध रॉय, गढ़वा सदर में अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी आरएस सिंह तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा-1 दीप श्री के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मझिआंव क्षेत्र में युग मिष्ठान एवं फास्ट फूड प्रतिष्ठान के निरीक्षण में करीब 10 किलो संदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.