गढ़वा, जुलाई 6 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी खरौंधी मंडल द्वारा सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा सम्मान के साथ मनाई गई। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंतीकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र दास ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे ने कहा कि डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी ज्याग और समर्पण के प्रतिमूर्ति थे। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासं...