Garhwa News: तोरपा में चार दिवसीय गणेश महोत्सव आज से, तैयारी पूरी, निकलेगी कलश यात्रा
गढ़वा, सितम्बर 12 -- Garhwa News: तोरपा, प्रतिनिधि। गांधीनगर तोरपा में पिछले बीस वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता आ रहा है। इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पूजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर पूरे तोरपा बाजार और गांधीनगर क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महोत्सव को लेकर तोरपा चौक से लेकर पूजा पंडाल तक आकर्षक साज-सज्जा की गई है। सड़क के दोनों ओर ॐ अंकित पीले ध्वज लगाए गए हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय नजर आ रहा है। मुख्य मार्ग पर आकर्षक तोरण द्वार बनाया गया है। पूजा स्थल पर बन रहे विशाल और भव्य पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडाल में रंग-बिरंगी आकर्षक विद्युत सजावट की गई है।पंडाल के गर्भगृह में विराजमान होने के लिए भगवान गजानन की भव्य प्रतिमा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.