Garhwa News: तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दंपत्ति गंभीर रूप से घायल
गढ़वा, जुलाई 27 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर मुख्य पथ पर ब्लॉक गेट के समीप रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों की पहचान झगराखांड के भंवरिया टोला निवासी उदय सिंह व उनकी पत्नी फूल कुमारी देवी के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो भी उसी गांव के जयकुमार राम का बताया जा रहा है। घटना के बाद भवनाथपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रख दिया। घायल उदय सिंह ने बताया कि रविवार को उन्होंने गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.