Garhwa News: तूफान और भारी बारिश की आशंका ने किसानों की बढ़ी चिंता
गढ़वा, अक्टूबर 26 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। खेतों में धान की फसल पककर कटाई के लिए तैयार है। कहीं किसान कटाई की तैयारी में जुटे हैं, तो कहीं फसल समेटने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच चक्रवात के प्रभाव से तेज हवा और भारी बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम का मिजाज बिगड़ा तो खेतों में खड़ी धान की फसल को भी भारी नुकसान हो सकता है। फसल गिरने, दाने झड़ने और खेतों में पानी भरने की आशंका किसानों की नींद उड़ा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ महेश चंद्र जेरई ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को गढ़वा में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। 28 अक्टूबर को मौसम में बदलाव के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उस दिन करीब 6.4 मिमी बारिश होने की संभावना है। वहीं 29 अक्टूबर को भारी बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.