गढ़वा, अगस्त 18 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। सुप्रसिद्ध मां चतुर्भुजी मंदिर पहुंचकर मंगलवार को सूबे के तीन विधायक उदय शंकर सिंह, निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो और नागेंद्र महतो ने मां चतुर्भुजी की पूजा-अर्चना की। उस दौरान विधायकों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पूरे झारखंड में सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर गढ़वा के अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, गढ़वा एसडीओ कुमार मयंक भूषण, वंशीधरनगर एसडीओ प्रभाकर मिर्घा, केतार बीडीओ प्रशांत कुमार व थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उक्त लोगो ने पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का अवलोकन करते हुए मंदिर की भौगोलिक और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। विधायकों ने कहा कि मां चतुर्भुजी के दर्शन और पूजा-अर्चना से उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने म...