Garhwa News: तीन वर्षों बाद भी अधूरी सड़क, संवेदक की लापरवाही से ग्रामीण परेशान
गढ़वा, जुलाई 17 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बनने वाले दो सड़कों का निर्माण कार्य संवेदक की लापरवाही के कारण निर्धारित समय में पूरा नहीं हो सका है। मिट्टी की सड़क पर जगह-जगह कीचड़युक्त गड्ढे बन गए हैं। उससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राजी से सुंडी और खुरधन पहाड़ी से खोखा मुख्य पथ तक लगभग 13 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। परंतु संवेदक की धीमी कार्यप्रणाली के कारण दो साल बीत जाने के बाद भी सड़क का कार्य अधूरा पड़ा है। सोनतटीय खोखा निवासी अंजनी कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के पानी से सड़क पर बने गड्ढों में कीचड़ भर गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.