Garhwa News: तीन दुकानों में चोरी
गढ़वा, अगस्त 17 -- Garhwa News: रमना। प्रखंड मुख्यालय स्थित तीन गुमटीनुमा दुकानों को शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार मनोज अंडा दुकान और राजू पान दुकान की लोहे की गुमटी तथा मुबारक अंसारी की लकड़ी की गुमटी में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने दुकानदारों को इसकी सूचना दी। दुकानदारों की सूचना के बाद रमना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू की। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, दुकानों से कितनी नकद राशि और किस-किस सामग्री की चोरी हुई है। इसका सटीक आकलन फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस भुक्तभोगी दुकानदारों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.