Garhwa News: तीन दिव्यांग महिलाओं को मिली ट्राई साइकिल
गढ़वा, नवम्बर 3 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को केतार प्रखंड की पाचाडूमर पंचायत अंतर्गत परती कुशवानी गांव की तीन दिव्यांग महिलाओं के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ नंदजी राम, महिला प्रवेशिका संध्या रानी और रंजना कुमारी ने संयुक्त रूप से महिलाओं को ट्राई साइकिल प्रदान की। लाभुकों में रमलू कुमारी, सुनीता कुमारी और संतरा कुमारी शामिल हैं। ट्राई साइकिल मिलने पर महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे आवागमन में काफी सहूलियत होगी और दूसरों पर निर्भरता कम होगी।इस दौरान महिलाओं ने बीडीओ को अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि पिछले 10 माह से उन्हें दिव्यांगता पेंशन नहीं मिल रही है। पेंशन बंद रहने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.