गढ़वा, जुलाई 5 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा जिला सहित पूरे झारखंड राज्य में आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से वेंटिलेटर पर आ गई है। सेवा प्रदाता कंपनी की लापरवाही के कारण न तो गाड़ियों की समय पर मरम्मत हो रही है और न ही कर्मचारियों को उनका हक मिल रहा है। इस बदहाल व्यवस्था के खिलाफ रविवार को सदर अस्पताल गढ़वा के परिसर में झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ की एक बैठक हुई। उसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने की। बैठक में कर्मचारियों ने व्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाली और आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। बैठक में यह चौंकाने वाला मामला सामने आया कि गढ़वा से पलामू रेफर किए गए एक गंभीर मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस (वाहन संख्या जेएच 01 एफएल 7443) रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण अचानक बंद हो गई। मजबूरन मरीज के पर...