गढ़वा, अक्टूबर 30 -- डंडई में बिजली संकट पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित डंडई के मुख्य बाजार टोला में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण दर्जनों उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। लगातार तीन दिनों तक समस्या का समाधान नहीं होने और विभागीय कर्मियों के मौके पर नहीं पहुंचने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। विरोध में शुक्रवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से ही विभागीय कर्मियों के आने और बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद किसी ने सुधी नहीं ली। उससे परेशान होकर उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध जताना पड़ा। बारिश के बीच ...