गढ़वा, अगस्त 15 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भवनाथपुर स्थित ओम शांति पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा बाजार होते हुए पहाड़ी शिव मंदिर पहुंची और वहां से पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विद्यालय की छात्राएं आद्या और नंदिनी बाला ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की भूमिका निभाई। उनके पीछे विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक शामिल रहे। यात्रा के दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पीएम श्री हाई स्कूल बौरी से निकली तिरंगा यात्रातिरंगा यात्रा का उत्सव तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थी देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थ...