Garhwa News: ताली गांव में आपसी रंजिश भुलाकर भाईचारा बनाए रखें : एसडीओ
गढ़वा, अक्टूबर 26 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। थानांतर्गत ताली गांव में मारपीट की घटना के बाद उत्पन्न तनाव दूर कर शांति बहाल करने के लिए सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ प्रभाकर मिर्धा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह और सीओ प्रशांत कुमार ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने कहा कि सामाजिक विवादों का समाधान आपसी बातचीत से संभव है। बाहरी लोगों को बुलाकर एक-दूसरे के समाज पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने और सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहरी लोग भड़काकर चले जाएंगे, लेकिन गांव में सभी को मिल-जुलकर रहना है। इसलिए आपसी रंजिश भुलाकर शांति बनाए रखें।
पुलिस जांच और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.