Garhwa News: डुमरिया से मिला अज्ञात महिला का शव
गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव से पुलिस ने अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाऊस में रखी है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि डुमरिया के भौंराहा टोला पर मकई के खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है। उसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। एसडीपीओ दिलू लोहरा ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.