गढ़वा, सितम्बर 25 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लेते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाएं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने तथा मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-नि...