गढ़वा, अक्टूबर 15 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग ने डीएवी पब्लिक स्कूल और द आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, बेलचंपा में संचालित स्कूल बसों की सुरक्षा जांच की। जांच का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी गोपी उरांव ने किया। निरीक्षण के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, आवश्यक वाहन दस्तावेज, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, आपातकालीन व्यवस्था और वाहनों की तकनीकी स्थिति की जांच की गई। साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा से जुड़े अन्य मानकों का भी जायजा लिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन और बस संचालकों को बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों का संचालन निर्धारित परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप होना चाहिए। वाहन...