Garhwa News: डायलिसिस के नाम पर 600 रुपये मांगने का आरोप
गढ़वा, जुलाई 21 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर एक बार फिर विवादों में है। इस बार एक मरीज ने आरोप लगाया है कि डायलिसिस कराने के बदले उससे 600 रुपये की मांग की गई। मरीज का दावा है कि पैसे नहीं देने पर उसे लगातार दो दिनों तक अलग-अलग बहाने बनाकर टाल दिया गया और निर्धारित समय पर डायलिसिस नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार, डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव निवासी 55 वर्षीय सुनील कुमार डायलिसिस के मरीज हैं। उन्होंने बताया कि उनका डायलिसिस का निर्धारित दिन सोमवार था। सोमवार को जब वह सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर पहुंचे तो उन्हें मशीन में तकनीकी खराबी होने की बात कहकर वापस घर भेज दिया गया और अगले दिन आने को कहा गया। मरीज का आरोप है कि मंगलवार को दोबारा अस्पताल पहुंचने पर डायलिसिस शुरू करने से पहले उनसे 600 रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.