Garhwa News: डायन का आरोप लगाकर महिला से मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप
गढ़वा, अगस्त 26 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की एक महिला खातून बीवी ने कुछ लोगों पर डायन होने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करने, गाली-गलौज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उक्त संबंध में पीड़िता ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। घटना सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर पर थी, इसी दौरान आरोपित उसके घर पहुंचे और उसे डायन कहकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने उसके घर में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाने और उसे घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। मारपीट के दौरान वह बचने के लिए इधर-उधर भागती रही। घटना में पीड़ित की बहू जो गर्भवती है उसके साथ भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.