गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। मझिआंव थाना क्षेत्र के आमर गांव में डायन-ओझा का आरोप लगाकर एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में सुंदर देव राम, उनकी पत्नी राजकुमारी देवी और पुतोहू सीमा देवी घायल हो गईं। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सुंदर देव ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपनी पत्नी और पुतोहू के साथ खेत में लहसुन की फसल में पानी पटाने गए थे। उसी दौरान सोबरन राम खेत में बैठकर पेशाब करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर अनुज राम, सोबरन राम, छोटू कुमार, रानी देवी, सुमित कुमार, सुदर्शन राम, सविता देवी और मीरा देवी समेत अन्य लोगों ने डायन-ओझा का आरोप लगाते हुए उनके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट ...