गढ़वा, जुलाई 21 -- Garhwa News: भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के झगराखांड़ गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक सैफ अली उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बरवाडीह गांव का निवासी है। वह अपनी मौसी के घर अरसली गांव बाइक से जा रहा था। उसी दौरान झगराखांड के पास ग्रिड की ओर से मुख्य सड़क की तरफ आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...