Garhwa News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
गढ़वा, जुलाई 10 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 स्थित सिंगा सरका गांव के बरमनी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे की है। मृतक की पहचान अनुमंडल मुख्यालय के चौधरी मोहल्ला निवासी संजय चौधरी के पुत्र 30 वर्षीय पंकज कुमार चौधरी के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं संबंधित ट्रक को कब्जे में कर थाना लाया गया। घटान की सूचना पर थाना प्रभारी रवि केशरी दल बल के साथ घटान स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि पंकज थाना क्षेत्र के सिंगा सरका गांव गया था। वहां से वह अपने घर लौट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.