Garhwa News: टोटो किराया बढ़ाने का फैसला, सभी स्टॉपेज पर 10 रुपये की होगी वृद्धि
गढ़वा, जुलाई 20 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर के जमा दो उच्च विद्यालय मैदान में टोटो संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से सभी स्टॉपेज पर टोटो किराए में 10 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता टोटो चालक मेराज अंसारी ने की। बैठक में मेराज ने कहा कि वर्तमान समय में टोटो चालकों के सामने आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। अधिकांश चालक फाइनेंस पर वाहन लेकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। हर महीने किस्त जमा करने का दबाव रहता है और समय पर भुगतान नहीं होने पर फाइनेंस कंपनियां वाहन जब्त करने की कार्रवाई करती हैं। उसके अलावा वाहन की मरम्मत, स्पेयर पार्ट्स, टायर, बीमा तथा अन्य रखरखाव संबंधी खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे पुराने किराए पर संचालन करना कठिन हो गया है।इन्हीं परिस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.