Garhwa News: टैक्स नहीं देने पर राजा पहाड़ी पर लगे झूले को किया सील
गढ़वा, अगस्त 23 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत प्रशासन ने श्री बंशीधर नगर स्थित राजा पहाड़ी पर बिना टैक्स दिये संचालित किये जा रहे झूले पर कड़ा रुख अपनाया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने रविवार को झूले को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इस विषय में कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल ने बताया कि झूला संचालक द्वारा नियमानुसार आवश्यक टैक्स जमा कर एनओसी और अनुमति नहीं ली गई थी। प्रशासन द्वारा 20 से 25 दिनों का समय दिये जाने और बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद संचालक ने न तो औपचारिकताएं पूरी की और न ही नगर पालिका टैक्स जमा किया। उसके अलावा परिसर में लगातार गंदगी फैलाने की शिकायतें भी मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि बकाया शुल्क और पेनाल्टी जमा करने के बाद ही सील हटाने पर विचार किया जायेगा। अगर निर्देशों का पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.