गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा-चिनिया मार्ग पर नहर चौक के समीप गुरुवार को टेंपो और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल युवतियों में गढ़वा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर सहिजना मोहल्ला निवासी संजय प्रसाद कश्यप की पुत्री शिखा कुमारी और लाडो कुमारी शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा की ओर आ रही थीं। उसी दौरान नहर चौक के पास सामने से आ रहे एक टेंपो से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। उसमें दोनों युवतियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायल युवतियों को सड़क से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों ...