Garhwa News: टेंपो-मोटरसाइकिल टक्कर में दो घायल
गढ़वा, जुलाई 29 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के कोरवाडीह मोड़ के पास फोरलेन पर टेंपो व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मेराल थाना क्षेत्र के दुनूखाड़ गांव निवासी राजेश कुमार व अंकित कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उक्त दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा से अपने घर लौट रहे थे। उसी क्रम में कोरवाडीह मोड़ के पास एक टेंपो से उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.