Garhwa News: टूटते भारतीय परिवार व्यवस्था को फिर से बचाने और नयी पीढ़ी को दिशा है श्रीरामचरितमानस
गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सृजन साहित्यिक मंच, गढ़वा की ओर से तुलसी जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी सह काव्य पाठ का आयोजन किया गया। बुधवार की शाम ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल के सभागार में आयोजित गोष्ठी में रचनाकारों ने तुलसीकृत रामचरित मानस की आज के समय में प्रासंगिकता विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी का आरंभ संत तुलसीदासजी के चित्र पर दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस मौके पर सचिव सतीश कुमार मिश्र ने कहा कि संत तुलसीदासकृत रामचरित मानस एक महाग्रंथ है। उसकी तुलना दुनिया के किसी भी अन्य ग्रंथों से नहीं की जा सकती, लेकिन कुछ विदेशी साहित्यकार बिना रामचरित मानस की गहराई और इसके मूल तत्व को समझे संत तुलसीदास की तुलना कभी शेक्सपियर तो कभी मैक्समूलर से करते हैं। रामचरित मानस एक कालजयी ग्रंथ है। उसकी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.