Garhwa News: टीएनए राउंड-4 से पहले 225 शिक्षकों ने दिया ऑनलाइन मॉक टेस्ट
गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: खरौंधी। टीचर नीड असेसमेंट (टीएनए) राउंड-4 की तैयारी को लेकर खरौंधी प्रखंड के 225 शिक्षकों ने सेंटा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मॉक टेस्ट दिया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित इस टेस्ट का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक समझ और विषयगत दक्षता का आकलन करने के साथ उन्हें आगामी मूल्यांकन के लिए तैयार करना था। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) बिपिन बिहारी गुप्ता ने बताया कि झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। निर्धारित अवधि में प्रखंड के कुल 225 शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। मॉक टेस्ट से शिक्षकों को आगामी मूल्यांकन प्रक्रिया को समझने और अपनी तैयारी का आकलन करने का अवसर मिला। इससे उन्हें अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करने में भी मदद मिलेगी। शिक्षा विभाग का उद्देश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.