गढ़वा, अगस्त 15 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के गोविंद इंटर कॉलेज (टाऊन हॉल) के मैदान में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार सुबह 9 बजे आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन डीसी की ओर से झंडोत्तोलन किया जाएगा। उधर स्वतंत्रता दिवस को लेकर चौक चौराहों पर देशभक्ति गीत बज रहे हैं। उसके अलावा चौक चौराहों पर तिरंगे की बिक्री भी हो रही है। मुख्य समारोह स्थल पर मंच का निर्माण, मुख्य समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था, प्रभात फेरी एवं परेड का आयोजन, राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास, स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद जवानों के आश्रितों को सम्मानित करने, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति...