Garhwa News: टाऊनशिप दुर्गा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराने की पहल तेज
गढ़वा, जुलाई 3 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सेल टाऊनशिप स्थित अष्टभुजी दुर्गा मंदिर परिसर के दिन अब बहुरने की उम्मीद जगी है। जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा के प्रयास से मंदिर परिसर को अधिसूचित पर्यटन स्थल घोषित कराने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार जिला पार्षद ने पिछले 27 मार्च को जिला पर्यटन कार्यालय को आवेदन देकर अष्टभुजी दुर्गा मंदिर परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की थी। उक्त आलोक में जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी ने 16 अप्रैल को भवनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र जारी कर मंदिर परिसर का स्थल निरीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पत्र में मंदिर परिसर की वर्तमान स्थिति, पहुंच मार्ग, सड़क संपर्क, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व, पर्यटन की संभावनाएं, आगंतुकों की अनुमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.